सफलता के सूत्र


लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण

लगातार मेहनत

स्व मूल्यांकन

नकारात्मक विचारों का त्यागसकारात्मक सोच के साथ प्रयास


Saturday, October 2, 2010

इतिहास उतर तालिका ( HISTORY KEY)

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आरएएस R.A.S परीक्षा 2010

इतिहास उतर तालिका ( HISTORY KEY)

1 द्वितीय आंग्ल मैसूर युध्द के समय ब्रिटिश गवर्नर जनरल कौन था ?
लार्ड मैकार्टन
2 निम्न में किसने रैयतवाडी व्यवस्था प्रारंभ की ?
थॉमस मुनरो
3 दिल्ली की प्रसिध्द जामा मस्जिद का निर्माण इनमें से किसने किया ?
शाहजहां
4 बक्सर के युध्द में मीर कासिम की सेना को पराजित करने वाली अंग्रेजी सेना का अध्यक्ष था ?
मेजर मुनरो
5 द्वेध शासन निम्न में किस अधिनियम के द्वारा लागू किया गया था?
1919 का भारत अधिनियम
6 मीर जाफर था
बंगाल का नवाब
7 भारत में प्रकाशित प्रथम अखबार का नाम था
बंगाल गजट
8 आईएनए मुकदमा किसके काल में चलाया गया ?
उपरोक्त में कोई नहीं
9 निम्न मे कौन नव बंगाल चित्रकला शैली का एक प्रवर्तक था ?
अवनीन्द्रनाथ टैगोर
10 1920 ई का खिलाफत आंदोलन निम्न में किसके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ?
अली बंधु
11 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक दल निम्न में से है ?
कम्युनिस्ट पार्टी
12 पूर्ण स्वराज की शपथ कांग्रेस की निम्न अधिवेशनों में किसमें ली गई थी ?
लाहौर
13 निम्न मेंं किस क्रांतिकारी ने अमरिका में गदर पार्टी की स्थापना की ?
लाला हरदयाल
14 पाकिस्तान शब्द की संकल्पना सबसे पहले किसने की ?
रहमत अली
15 निम्न मे कौन 1857 के विद्रोह का एक महत्वपूर्ण केन्द्र नहीं था?
अरगीर
16 ब्रिटिश भारत को प्रांतीय स्वायत्ता सर्वप्रथम कब मिली ?
1937
17 आर्य समाज के संस्थापक थे
स्वामी दयानंद सरस्वती
18 तमिल पत्रिका कुदी अरासू के संस्थापक कौन थे ?
ई वी रामास्वामी नायक्कर
19 गुलामगिरी पुस्तक किसने लिखी ?
ज्योतिबा फूले
20 आधुनिक भारत का पहला ट्रेड युनियन निम्न में कौन है ?
मुूम्बई टे्रड यूनियन भारत का पहला केन्द्रीय श्रमिक संघ था जो आधुनिक भारत का पहला ट्रेड यूनियन माना जाता है। हालांकि पहला श्रमिक संघ मद्रास लेबर युनियन (मद्रास टेक्सटाइल यूनियन 1918, बीपी वडिया) था।
21 कितने रजवाडो एवं राज्यो के एकीकरण से राजस्थान राज्य बना ?
19
22 असम को एक अलग प्रांत बनाया गया जब
कर्जन ने 1905 में बंगाल का विभाजन किया
23 विधवा पुनर्विवाह अधिनियम इनमें से कौन से गवर्नर जनरल के काल में पास हुआ ?
केनिंग
24 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत सचिव कौन था ?
लार्ड क्रॉस
25 पाषाण उपकरण निर्माण का एक केन्द्र इसामपुर निम्न में से किस राज्य में है ?
कर्नाटक
26 पेलिनोलोजी अध्ययन है?
पराग कण एवं बीजाणु का परीक्षण
27 गुफ्कराल निम्न में कहां स्थित है ?
सिंधु घाटी
28 हडप्पा सभ्यता का उत्कर्ष काल था ?
2250-1750 ई पू
29 कांसे की नर्तकी की मूर्ति उत्खनन द्वारा प्राप्त हुई है ?
मोहनजोदडो
30 निम्न में कौन एक प्रकार का मृदभाण्ड है जो वैदिक काल से सम्बन्धित है ?
काले-लाल मृद भाण्ड
31 निम्न में किस ऋग्वेदिक देव को अतिथि के रूप में उद्धृत किया गया है ?
वरूण
32 निम्न सभाओं में से किसे नरीष्ठ कहा गया है, जिसका अर्थ एक ऐसा प्रस्ताव था जिसे भंग नहीं किया जा सकता था ?
सभा
33 संगम काल में तमिल भाषा का महाभारत लिखने वाला कौन था ?
कुट्टन
34 श्रुति साहित्य में निम्न में कौन शामिल नहीं था ?
वेदांग
35 निम्न में से किसने मानसून की खोज की ?
हिप्पेलस
36 निम्न में कौन युग्म सुमेलित नहीं है ?
कृष्ण चरवाहे
37 छठी शताब्दी ई पू में बोध्द धर्म निम्न में किसके विरूध्द प्रतिक्रिया थी ?
ब्राह्मणवादी रीति रिवाज
38 निम्न में कौन एक बौध्द शाखा इस धर्म का प्रचार भारतीय सीमा से बाहर करने के लिए प्राथमिक रूप से उत्तारदायी था ?
महायान
39 इंडिका को लिखा था ?
मेगस्थनीज
40 भारत में अशोक का शासनकाल था
उपरोक्त में से कोई नहीं (273-237 ई पू)
41 कुषाण शासको को निम्न में किस नाम से भी जाना जाता था ?
यू ची
42 कुषाण शासक कनिष्क के शासनकाल में लिखी गई बौध्द धार्मिक ग्रंथो की भाषा थी ?
उपरोक्त सभी
43 चतुर्थ बौध्द सभा निम्न में किस शासक के शासन काल में आयोजित की गई थी

कनिष्क
44 अमरावती कला शैली के विकास का काल है
ई पू 200-200 ई
45 निम्न में जैन धर्म के त्रिरत्न में क्या शामिल नहीं था ?
कर्म
46 निम्न में कौन शैव सम्प्रदाय सबसे पहले अभ्युदित हुआ ?
पाशुपत
47 निम्न में कौन प्राचीन तमिल ग्रंथ व्याकरण से सम्बन्धित है ?
तोलकाप्पियम
48 त्रिमूर्ति की अवधारणा का उदय हुआ ?
मोर्योत्तार काल में
49 चंद्रगुप्त मोर्य का प्राचीनतम अभिलेखीय उद्रण निम्न में किस अभिलेख में मिलता है ?
रूद्रदमन का जूनागढ शिलालेख
50 भक्ति आंदोलन का प्रादुर्भाव हुआ ?
दक्षिण भारत से
51 यूनानी यात्री हेरोडोटस भारत आया था ?
पांचवी सदी ईपू
52 मोर्यकाल में निम्न में कौन सी मुद्रा प्रचलन में थी ?
काकिनी (ताम्र मुद्रा)
53 मोर्य प्रशासन में रूपदर्शक था ?
सिक्को का परीक्षक
54 मोर्य प्रशासन में माप और तौल का अध्यक्ष था ?
पौतुवाध्यक्ष
55 निम्न में सर्व प्रथम किसने व्यापक पैमाने पर स्वर्ण मुद्रा का प्रचलन किया
विम कडफिस
56 भारत में रोम के व्यापारिक प्रतिष्ठान की खोज निम्न में सर्वप्रथम की गई है
अरिकमेडू
57 निम्न में किसने एहोल अभिलेख की रचना की ?
रविकीर्ति
58 वर्ण संकर का अर्थ है ?
सामाजिक वर्गो का अंतर्मिश्रण
59 निम्न में किसने चरक को संरक्षण प्रदान किया ?
कनिष्क
60 निम्न में किस शासक ने गुप्त मुद्रा व्यवस्था की शुरूआत की ?
चंद्रगुप्त प्रथम
61 निम्न में टोचारियन कौन थे ?
कुषाण
62 प्रसिध्द व्यापारिक मार्ग उतरपथ निम्न में किन स्थानों को जोडता था ?
मथुरा-तक्षशीला
63 शुग शासक अग्निमित्र निम्न में किस लेखक की कृति का नायक था ?
कालीदास
64 निम्न में कौन एक बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट पर अवस्थित नहीं था ?
मोटूपल्ली
65 गुप्त पूर्व काल में निम्न में कौन उनी वस्त्र उत्पादन का एक प्रमुख केन्द्र था ?
गंधार
66 निम्न में कौन एक अभिलेख लौह स्तम्भ पर पाया गया है ?
मेहरोली
67 प्रथम गुप्त शासक के बारे में निम्न में कौन जानकारी देता है ?
फाह्यान
68 गुप्तोत्तार काल में कारा सासन था
एक प्रकार का भूमि चार्टर
69 निम्न में किसने अपने बारबरा गुफा अभिलेख में अपने पिता को सामंत चूडामणी के नाम से उद्धृत किया है ?
अनंतवर्मन
70 निम्न में कौन एक कृषि कर नहीं था ?
शुल्क
71 मूर्ति पूजा का प्रारंभ माना जाता है ?
पूर्व आर्य काल
72 गायत्री मंत्र समर्पित है
सवित्र
73 निम्न में अपहरण द्वारा विवाह किसका अर्थ है ?
राक्षस
74 ब्राह्मण पिता तथा वैश्य माता से उत्पन्न पुत्र को वर्गीकृत किया जाता था ?
अम्बष्ठ
75 कोर्णाक स्थित प्रसिध्द सूर्य मंदिर का निर्माण किया था
नससिंह प्रथम
76 प्राचीन भारत का वह प्रसिध्द शासक जिसने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म अपनाया था ?
चंद्रगुप्त मोर्य
77 इंदागाई तथा वलांगाई थे ?
सामाजिक वर्ग
78 पट्टिनम थे ?
बंदरगाह शहर
79 प्रसिध्द बोध लेखक हरिभद्र निम्न में किस शासक के दरबार में था ?
धर्मपाल
80 इनमें से कौन सा सुल्तान अशोक स्तम्भ को दिल्ली लाया था ?
फिरोज तुगलक
81 निम्न में कौन सा कर शरिया द्वारा स्वीकृत नहीं था ?
विवाह कर
82 दीवाने कोही देखभाल करता था ?
राजकीय भूमि
83 अरघट्ट क्या था ?
पानी को ऊपर उठाने का एक उपकरण
84 निम्न में किसकी मृत्यु चौगन खेलने के दौरान हुई थी ?
कुतुबदीन एबक
85 निम्न में किस शासक ने गजभेन्तक की उपाधि धारण की ?
देवराय द्वितीय
86 निम्न में किस बहमनी शासक ने अपनी राजधानी गुलबर्ग से बीदर स्थानान्तरित की ?
अहमद शाह वली
87 महाराष्ट्र में वरकरी पंथ की संस्थापना किसने की ?
नामदेव
88 मुरीद कौन था ?
एक सूफी शिष्य
89 बीजापुर में गोल गुम्बद किसने बनवाया ?
मुहम्मद आदिल शाह
90 निम्न में किसे बंदोबस्त व्यवस्था भी कहा जाता था ?
दहशाला
91 निम्न में कौन मुगल मंत्री वेतनाधिकारी प्रमुख भी था ?
दीवान
92 मुगल काल में तनब क्या था ?
मध्यम आकार की समरूप् मापन इकाई
93 औरंगजेब के समय अमीन संग्रह करता था ?
खराज
94 मनसबदार जिन्हें मुद्रा के रूप् में वेतन दी जाती थी, उन्हें कहा जाता था ?
नकदी
95 विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब हुई ?
1336
96 निम्न में किसने मद्रास प्रेसिडेंसी की स्थापना की ?
सर थामस मुनरो
97 पुर्तगालियों ने भारत को निम्न में किस फसल से पहली बार परिचय कराया ?
तम्बाकू
98 डच व्यापारी निम्न में क्या भारत से खरीदकर मसालो के बदले ईस्ट इंडीज में बेचा करते थे ?
सूती वस्त्र
99 शिवाजी का जन्म कहां हुआ था ?
शिवनेर
100 निम्न में किस पेशवा ने हिन्दूपद पदशाही की उपाधि धारण की ?
बाजीराव प्रथम

2 comments:

  1. १०१. ब्लॉगजगत के पहले हिंदी ब्लोगर का क्या नाम है?
    अ. ताऊ राम भरोसे
    ब. अमीर लाल 'अमीर'
    स. प्रोफ. अजगर जवान
    द. सुरेश सिर्फखूनकर

    ReplyDelete
  2. इस सुंदर से नए चिट्ठे के साथ हिंदी ब्‍लॉग जगत में आपका स्‍वागत है .. नियमित लेखन के लिए शुभकामनाएं !!

    ReplyDelete